🔥 TRENDING Karpora traffic jam every day public v... திருநெல்வேலி சரக காவல்துறையினர் விசாரண... અમરેલીમાં પેટેલ પરિવારની દિવાળી વિશેષા... निवाई नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने... અમરેલી જિલ્લાના જાફરાબાદ તાલુકામાં આવે... தமிழ்ச்செல்வன் மரணத்தை கொலை வழக்காக மா...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दुमका में भर्ती कैम्प,38 पदों पर रोज़गार का सुनहरा मौका

✍️ Reporter: Santosh Grihi 🗓 14 Sep 2026, 11:28 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दुमका में भर्ती कैंप, 38 पदों पर रोजगार का मौका

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, दुमका की ओर से 15 सितंबर 2026 को भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

भर्ती कैंप सुबह 10:30 बजे से सरकारी आईटीआई के निकट पगुआ रोड, दुमका स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में होगा।

Freedom Employability Academy में शिक्षक के 4 पद हैं। योग्यता स्नातक, आयु 18-45 वर्ष और वेतन 14,500 रुपये निर्धारित है।

IndusInd Nippon Life Insurance Company Limited में सीनियर एजेंसी मैनेजर के 10 पद, एजेंसी ऑफिसर के 4 पद और एडवाइजर के 20 पद हैं।

सीनियर एजेंसी मैनेजर के लिए स्नातक और 22-42 वर्ष आयु, एजेंसी ऑफिसर के लिए 12वीं और 22-35 वर्ष तथा एडवाइजर के लिए 10वीं और 60 वर्ष से कम आयु निर्धारित है।

सीनियर एजेंसी मैनेजर का वेतन 20,000 रुपये, जबकि एजेंसी ऑफिसर के लिए कार्य के अनुसार और एडवाइजर के लिए कमीशन बेस + इंसेंटिव की व्यवस्था है।

इच्छुक अभ्यर्थियों का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर भी अपना पंजीयन कर सकते हैं।

भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा।
📲Get App