🔥 TRENDING Madhya Pradesh to Take OBC Reservation... Madhya Pradesh Ownership Scheme Gains... Madhya Pradesh Government Reaches Acco... दिल्ली में 10 अक्टूबर को क्या खुलेगा औ... રાજુલા પોલીસે 170 CCTV કેમેરા તપાસી ચો... સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણીઓમાં ફરજ બજાવ...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जतारा के कृषक प्यारेलाल की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:42 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से मिली राशि के बाद तहसील जतारा निवासी कृषक श्री प्यारेलाल रैकवार के परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

तहसील जतारा के निवासी कृषक श्री प्यारेलाल रैकवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। श्री रैकवार ने बताया कि खेती के दौरान बोवनी और अन्य कार्यों के लिए पहले उन्हें कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से राशि मिलना शुरू होने के बाद से श्री रैकवार को कृषि कार्य के लिए किसी से पैसे उधार नहीं लेने पड़ते हैं। इससे उनकी आर्थिक बचत भी हो जाती है और वे अब अपने परिवार का खर्च आसानी से चला पा रहे हैं।

श्री प्यारेलाल रैकवार ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया है। यह योजना किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
📲Get App