🔥 TRENDING Ujjain police arrest ‘Mohammad’ Deepak... Pathria Police Seize 11.15 kg Cannabis... Mahakaleshwar Temple to Offer Free Pra... લીંબાયત પોલીસ સ્ટેશન પર ફરી અત્યાચારનો... નેર ગામમાં આંગણ ઉત્સવની ઉજવણી: આગેવાનો... સુરતમાં બ્રિજ નિર્માણમાં વિલંબ મુદ્દે...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पनकी पड़ाव पुल की बदहाल स्थिति का सांसद और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 08:58 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पनकी पड़ाव पुल से रोजाना गुजरते हैं हजारों लोग, मरम्मत में लापरवाही पर जताया रोष

कानपुर नगर। पनकी पड़ाव पुल की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुल पर जगह-जगह बने गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और लंबे समय से उपेक्षित पड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
पुल की खराब स्थिति पर सांसद और विधायक ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पनकी पड़ाव पुल क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर स्थिति के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ जाम और दुर्घटनाओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से पुल की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
📲Get App