🔥 TRENDING Ramayana Part One Surpasses Rs. 100 Cr... हरिद्वार मुख्य मार्ग पर अंधेरा, सड़क स... Rajinikanth's 'Jailer 2' Sees Day 20 B... Jailer 2’s 21st‑Day Box Office: Will R... লালবাগের ঐতিহ্যবাহী টাঙ্গাচালকদের জীবি... Four killed in clash between rival arm...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

नई दिल्ली में सोलर नीति और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा, भारत मंडपम में आयोजित ऊर्जा सम्मेलन में रखे विचार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Nov 2026, 08:20 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली की हर छत बनेगी सौर ऊर्जा का केंद्र, मुफ्त रूफटॉप सोलर से परिवारों को मिलेगी बिजली बिल में राहत

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo के सोलर प्लेनरी (Solar Plenary) सत्र में दिल्ली की सोलर नीति और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार को लेकर विचार साझा किए गए। इस दौरान राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, रूफटॉप सोलर सिस्टम के विस्तार और आम परिवारों को बिजली बिल में राहत देने की योजनाओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि यह योजना देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगवाने की सुविधा दी जा रही है। वहीं, इससे अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम पर ₹1.56 लाख तक की सब्सिडी का प्रावधान बताया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य रखा गया कि दिल्ली की प्रत्येक छत स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत बने, परिवारों को बिजली बिल में राहत मिले और राजधानी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए एक उदाहरण बने। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और स्वच्छ ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।
📲Get App