🔥 ट्रेंडिंग नेपाल बाढ़ के बाद मध्य प्रदेश के परिवा... 8 साल का बच्चा पिता द्वारा भाई की हत्य... सिकर पुलिस ने 6 करोड़ की पावर‑ग्रिड वा... एआईएमआईएम ने काइट चुनाव चिन्ह से इनकार... कार‑बस टक्कर में दो लोगों की मौत महाराष्ट्र के सीएम फडनवीस ने विश्वविद्...
29 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मनेर पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के नीलकंठ टोला से लगभग 2किलो गांजा केऔर नकद राशि के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 27 अग. 2026, 09:02 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मनेर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना पुलिस और मनेर पुलिस की कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तारI

दिनांक-26.8.2026 को मनेर थाना को गुप्त सूचना मिली कि मनेर थाना अंतर्गत ग्राम-नीलकंठ टोला में कुछ व्यक्ति के द्वारा चोरी-छिपे अपने घरों में अवैध मादक पदार्थ का खरीद बिक्री किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-2 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनेर थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेर थानांतर्गत ग्राम नीलकंठ टोला में छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में इसमें संलिप्त कुल तीन व्यक्ति को पकड़ा गया। जिनके घरों का विधिवत तलाशी क्रम में कुल-1 किलो 280 ग्राम गांजा एवं नकद राशि-69485/-रू0 बरामद करते हुए तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App