🔥 TRENDING શામળાજીમાં શ્રીકૃષ્ણ જન્મોત્સવની ભવ્ય... देणोक फलोदी 5 सितंबर श्री कृष्ण जन्माष... शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बन... कोरबा में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि य... CRPF launches marathon series across M... Half of 14 Village Committees in Mungi...
05 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जन्माष्टमी को लेकर जे.के. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 06:44 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, CCTV और अग्निशमन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जे.के. मंदिर एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्गों के साथ-साथ आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्य शीलता का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को पूरे आयोजन के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे, भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर, प्रभारी निरीक्षक थाना नजीराबाद, थाना प्रभारी काकादेव सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App