🔥 TRENDING स्थानीय घटना पर जानकारी उपलब्ध नहीं सुवासा गांव में यूरिया की कमी से किसान... गोशाखाप गांव के लोगों ने पश्चिम गोस्वा... MP Unveils ₹1,353 Crore Dahi Irrigatio... MP High Court: Woman Retains Rights to... MPHC Assistant Grade‑3 Admit Card 2026...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

कानपुर पुलिस की अपील: हर्षोल्लास के साथ मनाएं दीपावली, सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 05:03 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी दुर्घटना का कारण, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान।

कानपुर। दीपावली के पावन पर्व को लेकर कानपुर पुलिस ने आमजन से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और उल्लास का पर्व है। इसे सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन इस दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कानपुर पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया कि आतिशबाजी करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए पटाखे जलाते समय सतर्कता बरतें और दीपक जलाते समय भी सुरक्षा के जरूरी उपाय अपनाएं। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार के उत्साह में सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार, पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कानपुर पुलिस का संदेश है कि दीपावली खुशियों के साथ मनाएं, सावधानी बरतें और सुरक्षित दीपावली का संकल्प लें।
📲Get App