🔥 TRENDING सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु ललितपुर में #lalitpur टैग सोशल मीडिया... Arunachal Activist Calls for Release o... EC Announces Special Revision of Elect... Former Lt Gen Manoj Kumar Clarifies He... NC Dissidents Convene Again Ahead of K...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पकरीबरावां में पर्व के लिए पुलिस ने सुरक्षा निर्देश जारी
Local

पकरीबरावां में पर्व के लिए पुलिस ने सुरक्षा निर्देश जारी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 05 Nov 2026, 09:35 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पकरीबरावां में 5 नवम्बर को आगामी पर्व के लिये पुलिस प्रशासन ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

5 नवम्बर को पकरीबरावां में आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने की।

बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान धमौल थाना के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा क्षेत्र में नियमित गश्ती और वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, आपसी विवाद अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा आम नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को तेज करने का संदेश दिया।
📲Get App