🔥 TRENDING मंडोर में आयोजित रामलीला में पहुंचे आद... छत्रपती संभाजीनगरमध्ये पतंजलीच्या तुपा... ଗୋଟିଏ ଦିନରେ ୨ ଲକ୍ଷ ଗାଡ଼ିର RC ବାତିଲ୍: ଆ... ବାତ୍ୟା ‘ଅର୍ଣ୍ଣବ’ କ୍ଷୟକ୍ଷତି ଆକଳନ ପାଇଁ ଆ... नव युग प्रगतिशील मोर्चा के कार्यालय का... जैथरा के नीरज शर्मा ने लखनऊ में 34वीं...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चौमुखा में दस हजार रुपया चंदा लगा कर चचरी पुल का निर्माण कराया गया

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 02 Nov 2026, 11:40 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड की चौमुखा पंचायत में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि खलवा टोला बड़हरवा से मंगलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बीते जुलाई महीने से टूटी हुई है। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने चचरी पुल के समीप विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। तीन गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने के कारण लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। आने-जाने को लेकर ग्रामीणों ने खुद से आपस में दस हजार रुपया चंदा लगा कर चचरी पुल का निर्माण कराया, जिससे आवागमन चालू हो सके । ग्रामीणों का कहना है , कि यह सड़क छोटा चौमुखा, खलवा टोला बड़हरवा और मंगलपुर गांव के हजारों लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीण प्रतिदिन आते-जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क का निर्माण कराने की अपील की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीणों को प्रशासन की पहल का इंतजार है।
📲Get App