रक्षा
बारिश में सड़कें फिसलन भरी, यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
स्कूल छुट्टी के समय स्कूली बच्चों व पैदल राहगीरों का रखें विशेष ध्यान, धीमी गति से चलाएं वाहन
कानपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजन से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यातायात पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, ऐसे में वाहन चालक अपने वाहनों की गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि पैदल राहगीरों एवं स्कूली बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खासकर स्कूल की छुट्टी के समय वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बारिश के दौरान जल्दबाजी और तेज गति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यातायात पुलिस ने संदेश दिया कि “आपकी थोड़ी सी सावधानी, किसी की बड़ी सुरक्षा बन सकती है।” इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने नागरिकों से बारिश के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।