🔥 TRENDING Murder suspect on the run for 12 years... Police Officer Charged for Deleting CC... Jubilant FoodWorks Q2 profit falls 42%... હિંમતનગર નગરપાલિકા દ્વારા વર્ગ-૪ કર્મચ... India to Join EU’s Horizon Europe Rese... Dhanteras sales hit record Rs 1.25 lak...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा का उद्घोष और राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 10:38 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वतंत्रता संग्राम से विकसित भारत तक हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहा है ‘वंदे मातरम्’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का बना संकल्प।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘वंदे मातरम्’ को भारत की आत्मा का उद्घोष, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का मंत्र और राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा बताते हुए कहा कि यह अमर राष्ट्रगीत विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को भी नई प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने अमर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को शत-शत नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में आजादी की भावना और राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा का संचार किया था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक ‘वंदे मातरम्’ हर पीढ़ी के राष्ट्रप्रेम और संकल्प का स्वर बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में भी यह राष्ट्रगीत देशवासियों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प ही ‘वंदे मातरम्’ का मूल संदेश है।
📲Get App