🔥 TRENDING Punjab’s Small Factories Boost Employm... Madhya Pradesh Resident Airlifted from... Banknotes to Adorn Annpurna Temple’s S... Sharda Kumari Rana Wins Jalore Panchay... Hit-and-run in India revealed as South... MS Dhoni Criticises CSK's Confusing Tr...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वांटेड ड्रग पेडलर स्मैक के साथ गिरफ्तार: 25000 का इनामी तस्कर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तलाश थी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 30 Oct 2026, 07:56 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा

अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने राज्य स्तरीय ड्रग पैडलर और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी जसराम उर्फ झब्ब ू मीना को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले मे ं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी नेहा अग्रवाल और सीओ सिटी राजेन्द्र मीना के सुपरविजन में 30 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई।
📲Get App