🔥 TRENDING Microsoft ends AI partnership with Ora... Gauhati High Court Sets Aside NSA Dete... Delhi’s Diwali Eve AQI Plummets as 21... Punjabi singer Kamal Grewal reports Rs... Film ‘Kaaka’ officially announced; fir... J&K Government Transfers JKAS Officer,...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विश्वकर्मा पूजा पर नवादा में श्रम कल्याण दिवस 2026 का आयोजन, श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Local

विश्वकर्मा पूजा पर नवादा में श्रम कल्याण दिवस 2026 का आयोजन, श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 17 Sep 2026, 11:58 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

17 सितंबर 2026 को नवादा के संयुक्त श्रम भवन में श्रम अधीक्षक ने श्रमिकों को सरकारी कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नवादा के संयुक्त श्रम भवन सह सरकारी आईटीआई परिसर में श्रम कल्याण दिवस 2026 का आयोजन किया गया।

श्रम अधीक्षक नवादा चंद्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे श्रमिकों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया और विभागीय सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह ने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण कार्ड वितरित किया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने तथा नियमानुसार पंजीकरण कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया, उनके समाधान तथा कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। श्रम विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
📲Get App