🔥 TRENDING Microsoft ends AI partnership with Ora... Gauhati High Court Sets Aside NSA Dete... Delhi’s Diwali Eve AQI Plummets as 21... Punjabi singer Kamal Grewal reports Rs... Film ‘Kaaka’ officially announced; fir... J&K Government Transfers JKAS Officer,...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

साकेत में आग की लपटों के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मुस्तैदी से कई लोगों की बचाई जान

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 07 Nov 2026, 09:49 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैदुलाजाब के किया शोरूम में भीषण आग, मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा,

Need 24 न्यूज़ | रिपोर्टर राजीव कुमार शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के सामने सैदुलाजाब स्थित किया (Kia) कार शोरूम में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इस घटना के दौरान Need 24 न्यूज़ के रिपोर्टर राजीव कुमार शर्मा मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया।

इस कठिन परिस्थिति में पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग और बचाव कार्य में जुटे सभी कर्मचारियों ने जिस मुस्तैदी, साहस और तत्परता का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उनकी प्राथमिकता शोरूम में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग पर काबू पाना रही।

रिपोर्टर राजीव कुमार शर्मा ने लोगों की जान बचाने और बड़े हादसे को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस एवं दमकल विभाग के सभी कर्मियों के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुरक्षा में जुटे इन कर्मियों का जज्बा वास्तव में सलाम के काबिल है।
📲Get App