🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લામાં તા. ૩૦ ઓક્ટોબરના રોજ... छत्रपती संभाजीनगर में इमारत के स्लैब ग... Police arrest four suspects in CPM lea... Two suspects arrested in Giridih woman... Nine Arrested in Nanded Over Farmer's... Chinna Chinna Aasai to Premiere on Asi...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक 1 नवंबर को हिंडौन सिटी में होगा संगठन का विस्तार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 30 Oct 2026, 07:59 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
विश्व हिंदू परिषद जिला करौली की जिला बैठक 1 नवंबर 2026 को दोपहर 1.30 बज े केशव विद्या मंदिर, करौली रोड, हिंडौन सिटी मे ं आयोजित की जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेंद्र सिंह टटवाई ने बताया कि जिला मंत्री शंभू दयाल समाधिया के निर्देशानुसार बैठक में करौली जिले में निवासरत प्रांत के दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित जिला, खंड, प्रखंड स्तर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक में कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है। उन्होंन े बताया कि पिछली द्विमासिक बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक का प्रमुख विषय रहेगा। इसके अंतर्गत खंड व प्रखंड स्तर पर हित चिंतक तैयार करने के लक्ष्य की समीक्षा होगी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार को ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर तक प्रभावी बनान े की कार्य-योजना पर चर्चा की जाएगी। संगठन विस्तार की प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की जाएगी। आगामी दीपोत्सव व अन्य उत्सवों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
📲Get App