🔥 ट्रेंडिंग फर्रुखाबाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोप... गुजरात के डेवलपर्स ने मध्यम स्तर पर रि... कर्नाटक में चुनावी नामावली संशोधन: 40... बेंगलुरु में वोटर सूची त्रुटि से हटाए... कर्नाटक सीईओ ने कहा, SIR में अब तक कोई... आरएसएसबी लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 जार...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उरई में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकली जन-जागरूकता रैली

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 05 अक्टू. 2026, 10:50 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्ट्रेट परिसर से निकली रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बेटियों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उरई। कलेक्ट्रेट परिसर, उरई में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, जनपदीय अधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में बेटियों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन को संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, जागरूकता और सावधानी अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है। साफ-सफाई रखने, आसपास जलभराव न होने देने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने से इन रोगों के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता अपनाएँ—संचारी रोगों को दूर भगाएँ” का संदेश देते हुए लोगों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। स्वस्थ जालौन–सशक्त जालौन के संकल्प के साथ जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
📲Get App