🔥 ट्रेंडिंग अंकिता भंडारी मामले में उत्तराखंड पुलि... सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तामांग ने क... लॉंग्तलाई में मिजोरम पुलिस ने नकली जन्... मिज़ोरम में नवंबर में शुरू होंगे पीएमज... टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अमृतसर क... पंजाब विधानसभा ने एसआईआर रिपोर्ट के खि...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उपभोक्ता को थमाया पानी भरा सिलेंडर, 2 दिन में ही हुआ खाली कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, कहा- सिलेंडर दिलाएं

✍️ रिपोर्टर: Arvind Sen 🗓 23 अक्टू. 2026, 11:42 AM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गैस के नाम पर पानी का खेल
उपभोक्ता को थमाया पानी भरा सिलेंडर, 2 दिन में ही हुआ खाली
कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, कहा- सिलेंडर दिलाएं

अशोकनगर। जिले में गैस एजेंसियों की बड़ी मनमानी और फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपभोक्ता को गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरकर थमा दिया गया। चूल्हा जलाने के महज दो दिन में ही जब गैस खत्म हो गई, तो उपभोक्ता के होश उड़ गए, क्योंकि सिलेंडर के अंदर से गैस की बजाय पानी निकल रहा था।
शहर के मातामढ़ मोहल्ला निवासी सुलतान सिंह रजक ने इस मामले में कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अशोकनगर गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने के कारण उन्होंने 24 सितंबर को दुबे अस्पताल के पीछे स्थित शाहदोरा गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था। दो दिन में ही चूल्हा ठप होने पर जब उन्होंने एजेंसी से शिकायत की, तो गैस एजेंसी प्रबंधन ने अपनी गलती मानने के बजाय साफ कह दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता और दूसरा गैस सिलेंडर भी नहीं देंगे।
📲Get App