🔥 TRENDING સુરત ગ્રામ્ય SOGએ પેરોલ પરથી ફરાર આરોપ... चौक शिकारपुर ओवरब्रिज पर चढ़ा एक युवक પલસાણા તાલુકાના વાંકાનેડા ગામમાં મહાદે... પલસાણા તાલુકામાં સેવા સેતુ કાર્યક્રમ,... સુરત સાયબર પોલીસએ હીરા ઉદ્યોગપતિ ગોવિં... મુન્દ્રા-ભુજને જોડતો નિર્માણાધીન બિ્રજ...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दिबियापुर में मजदूर शिवम कुमार की अचानक मृत्यु, परिवार पर गहरा आघात

✍️ Reporter: Arslan siddiqui 🗓 15 Sep 2026, 06:44 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

24 वर्षीय मजदूर शिवम कुमार दिबियापुर में काम के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन, परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की।

24 वर्षीय मजदूर शिवम कुमार उर्फ शिवांक दिबियापुर, औरैया में ठेकेदार के अधीन काम करते हुए मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।

मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे शिवम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे गेल गांव ले जाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर पाई गई। उसे 100 बेड वाले चिचोली अस्पताल रेफर किया गया, परंतु अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और पाँच बहनों का भाई था। वह परिवार के खर्च में मदद के लिये मजदूरी कर रहा था। उसकी शादी रोशनी (23) से हुई थी। शिवम के पिता महेश चंद्र 15 साल पहले रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद दिव्यांग हो गए थे, जिससे परिवार का मुख्य सहारा शिवम बन गया था।

शव घर पहुँचते ही माँ, पत्नी और पाँच बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार के परिजनों ने रो-रोकर दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
📲Get App