🔥 TRENDING ਬੀਜੇਪੀ ਦੇਸੂਬਾ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਸਰਦਾਰ... અમરેલીમાં ઉર્જા રાજ્ય મંત્રી શ્રી કૌશિ... श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ट्रैवल राइटिंग फेस्टिवल 2026: भुवनेश्वर-दसपल्ला ट्रेन में खोर्धा के डीआरएम ने यात्रियों और बच्चों को बांटीं पुस्तकें
Travel

ट्रैवल राइटिंग फेस्टिवल 2026: भुवनेश्वर-दसपल्ला ट्रेन में खोर्धा के डीआरएम ने यात्रियों और बच्चों को बांटीं पुस्तकें

✍️ Reporter: Deepak Mahapatra 🗓 06 Sep 2026, 10:10 AM 👁 99
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ट्रैवल राइटिंग फेस्टिवल 2026 के तहत भुवनेश्वर से दसपल्ला जाने वाली ट्रेन में खोर्धा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) द्वारा यात्रियों और बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं।

भुवनेश्वर। ट्रैवल राइटिंग फेस्टिवल 2026 (वॉकिंग बुकफेयर्स) के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। भुवनेश्वर से दसपल्ला जाने वाली चलती ट्रेन में खोर्धा रोड रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने यात्रियों और छोटे बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं।

इस कार्यक्रम का आयोजन 'वॉकिंग बुकफेयर्स' द्वारा ट्रैवल राइटिंग फेस्टिवल 2026 के हिस्से के रूप में किया गया। ट्रेन यात्रा के दौरान खोर्धा के डीआरएम ने स्वयं डिब्बों में जाकर यात्रियों से मुलाकात की और बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों को भी पुस्तकें भेंट कीं।

चलती ट्रेन में पुस्तक वितरण की इस पहल को यात्रियों द्वारा बेहद पसंद किया गया। यात्रियों ने इसे एक बेहद सकारात्मक और अच्छा कदम बताया है, जो लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।
📲Get App