🔥 ट्रेंडिंग पुलिस ने सड़क दुर्घटना को ठेके पर हत्य... पुने के पिंपले गुरव में कचरे के बैग मे... भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने एआई के... അന്വേഷണം ശക്തമാക്കി अररिया में छठ महापर्व के दौरान घाटों क... वर्जीनिया में भारतीय मूल के व्यक्ति ने...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद: मंगोली चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 07 नव. 2026, 07:40 AM 👁 7
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहाबाद बिलारी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर

शाहबाद: मंगोली चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
​शाहबाद:
क्षेत्र के मंगोली गाँव चौराहे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में राहगीर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार भी सड़क पर दूर जा गिरे।
​घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस सेवा को फोन किया और सभी घायलों को शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया।
​जिला अस्पताल रेफर किए गए गंभीर मरीज
​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि मंगोली गाँव निवासी अनूप कुमार शर्मा और बिलारी निवासी बाइक सवार प्रवीण की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि रूपपुर निवासी तीसरे घायल मित्रपाल का इलाज सीएचसी में ही जारी है।
​हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुँचे, जिससे वहाँ कुछ देर के लिए माहौल गमगीन हो गया। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।
📲Get App