🔥 TRENDING Alaviaa Jaaferi Shares Glimpse of Mani... गाज़ीपुर में दुष्कर्म के मामले में पुल... Ananya Panday Channels Rani Mukerji's... Bhopal’s Dhanteras Shopping Spree Gene... Bollywood Stars Celebrate Diwali with... Salman Khan Hints at a Biopic, Says Hi...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हरसौली रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से दिन भर लगा जाम, वाहन चालक होते रहे परेशान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 07 Nov 2026, 07:25 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*हरसौली रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से दिनभर लगा जाम, वाहन चालक होते रहे परेशान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

समीपवर्ती हरसौली कस्बे में रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। धनतेरस के अवसर पर त्योहारी सीजन को देखते हुए हरसौली मुंडावर - कोटकासिम सड़क मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 86 पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई। इसके चलते दिनभर जाम के हालात बने रहे और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं, जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर में वाहन चालक एक-दूसरे से उलझते और झगड़ते नजर आए। कई बार वाहन चालकों की मनमानी के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजार और सड़क मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, लेकिन यहां यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। यदि रेलवे फाटक पर यातायात पुलिस के दो जवान तैनात कर दिए जाएं तो काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। वहीं, ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि ट्रेन गुजरने के तुरंत बाद रेलवे फाटक खोल दिया जाए, ताकि सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी दिनों में भी जाम की समस्या बनी रह सकती है।
📲Get App