🔥 TRENDING Confusion Over Kali Puja Date Highligh... सरोवर पंचायत के समस्या Farah Khan Says She Never Dared to Sco... Diwali Date Confusion Sparks Uncertain... Alaviaa Jaaferi Shares Glimpse of Mani... गाज़ीपुर में दुष्कर्म के मामले में पुल...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडी में प्याज की बंपर आवक,50 हजार कट्टों की हुई आवक,1200 प्रति मन तक रहे भाव

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 07 Nov 2026, 07:29 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मंडी में प्याज की बंपर आवक, 50 हजार कट्टों की हुई आवक, 1200 रुपए प्रति मन तक रहे भाव*
*भारी आवक के बीच मंडी में दो दिन का अवकाश*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर की अनाज मंडी में लग रही अस्थाई थोक प्याज मंडी में इन दिनों प्याज की भारी आवक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मंडी में प्याज की बंपर आवक रही। प्याज आढ़तियों के अनुसार शुक्रवार को मंडी में करीब 50 हजार कट्टे प्याज पहुंचे। बड़ी संख्या में प्याज की आवक होने से मंडी परिसर में कारोबार की काफी हलचल रही। मंडी में आज प्याज के भाव 800 रुपए से लेकर 1200 रुपए प्रति मन तक रहे। अलग-अलग गुणवत्ता और प्याज की किस्म के अनुसार भाव में अंतर देखने को मिला। आढ़तियों के मुताबिक मंडी में लगातार बड़ी मात्रा में प्याज पहुंच रहा है, जिसके चलते व्यापारियों और किसानों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।
*दो दिन तक थमा रहेगा मंडी का कारोबारः*
प्याज मंडी में अब लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा। मंडी में शनिवार व रविवार को छुट्टी रहेगी। इस दौरान प्याज की नीलामी और मंडी का नियमित कारोबार बंद रहेगा। तीन दिन के अवकाश के चलते अब किसानों और व्यापारियों को मंडी दोबारा खुलने का इंतजार रहेगा।
*छुट्टी के बाद आवक और भाव पर रहेगी नजरः*
मंडी में लगातार हो रही भारी आवक और वर्तमान भाव को देखते हुए छुट्टी के बाद बाजार की स्थिति पर सभी की निगाहें रहेंगी। मंडी खुलने के बाद प्याज की कितनी आवक होती है और भाव में क्या बदलाव आता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
*फोटो कैप्शन - प्याज मंडी में लगे प्याज के कट्टे*
📲Get App