🔥 TRENDING TMC’s Mamata faction unveils new logo... Three Arrested, SIT Constituted in Jam... Three Arrested in Bihar Harassment Cas... Bihar Minister Sparks Controversy with... Maharashtra Discom Awards ₹3,870 Crore... Maharashtra FDA Suspends Licences of S...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन के दूसरे सोमवार पर बैकटपुर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा गर्भगृह और लगा विशाल भंडारा
Local

सावन के दूसरे सोमवार पर बैकटपुर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा गर्भगृह और लगा विशाल भंडारा

✍️ Reporter: shubham nath 🗓 11 Aug 2026, 12:10 PM 👁 146
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर बैकटपुर स्थित सुप्रसिद्ध श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर में एक भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष दिन पर पूरे मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज बनी रही।
इस पावन अवसर को और भी खास बनाने में फतुहा रेलवे कॉलोनी के निवासी राकेश कुमार और बैकटपुर के नयन कुमार का विशेष योगदान रहा। दोनों के सराहनीय सहयोग से मंदिर के गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे और सुंगधित फूलों से बेहद अलौकिक व मनमोहक ढंग से सजाया गया था। फूलों से महकते गर्भगृह में बाबा गौरीशंकर बैकुंठनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे दिन दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाप्रसाद वितरण के इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय ग्रामीणों, मंदिर समिति और सभी उपस्थित लोगों के सक्रिय सहयोग, निस्वार्थ सेवा और पूर्ण भागीदारी की बदौलत यह भव्य भंडारा और महाप्रसाद वितरण का आयोजन पूरी तरह से सफल और अनुशासित रहा। सावन के इस पावन अवसर पर पूरा बैकटपुर क्षेत्र भक्ति के अनूठे रंग में रंगा नजर आया।
📲Get App