🔥 TRENDING BJP MP: 20-25 shops likely damaged in... New Zealand Names Henry Over Conway Ah... वाराणसी में रोबोटिक तकनीक से सीवर निरी... Vijay Sethupathi Celebrated as India's... Diljit Dosanjh to Perform at 27th Lati... Adam Driver Issues Update on Michael M...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21 ग्राम सोने से तैयार; हार्ट का ऑपरेशन सफल होने की मांगी थी मन्नत

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 06 Nov 2026, 09:53 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने सोने का दिल भेंट किया है। 21 ग्राम सोने से तैयार इस अनोखी भेंट की कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा है।

श्रद्धालु ने हार्ट की बीमारी से जूझ रहा था। उसन े भगवान से सही इलाज और ऑपरेशन सफल होने की कामना की थी। ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने पर श्रद्धालु सांवरियाजी मंदिर पहुंचा।
मंदिर मंडल के गजेंद्र गौड ़ ने बताया कि जालोर से आए श्रद्धालु ने भेंट कक्ष में सोने का दिल भेंट किया है। भक्त ने अपनी पहचान नही ं बताई।

श्रद्धालु चढ़ाते है ं अनोखी भेंट

कृष्णधाम सांवरियाजी में श्रद्धालुओं की आस्था कई रूपों में देखन े को मिलती है। यहा ं आन े वाले भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भगवान को अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग तरह की चीज े ं भेंट करते हैं।

कोई व्यापार मे ं सफलता मिलने पर भगवान को धन्यवाद देन े पहुंचता है तो कोई नौकरी लगने, शादी होने या परिवार में खुशियां आन े के बाद भेंट चढ़ाता है।

सांवरा सेठ के दीवाने, चांदी का क्या-क्या किया भेंट..

3.370 किलो चांदी के शोरूम भेंट किए

22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारी भक्त ने सांवरा सेठ के दरबार मे ं चांदी के 2 शोरूम भेंट किए। चार मंजिला चांदी के इन शोरूम का कुल वजन 3.370 किलोग्राम है। इस्तेमाल की गई चांदी की मार्केट वैल्यू करीब 7 लाख रुपए है। कारोबारी के दो नए शोरूम रायपुर (छत्तीसगढ़) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) मे ं बन े हैं। इसी खुशी मे ं सांवरा सेठ

को ये भेंट अर्पित की गई।
📲Get App