🔥 ट्रेंडिंग திருச்சுழி அருகே முருகையா புரத்தில் இந... अमेरिका में पति ने पत्नी की मौत के बाद... DP World के COO ने कहा - जहाज परिवहन क... मध्य पूर्व संघर्ष के बीच भारत और यूरोप... दीपावली 2026 पर इकोनॉमिक टाइम्स ने दी... मातृभूमि कार्यक्रम में शामिल हुए अभिने...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सुंदर नगरी में नक्काल समाज की बैठक मे शाहबाद से सभासद एवं पत्रकार शराफत हुसैन हसानी हुए शामिल: बिरादरी को उपनाम दिलाने की मांग पर हुई चर्चा

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 07 नव. 2026, 09:09 AM 👁 8
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाज की एकजुटता पर दिया जोर

सुंदर नगरी में नक्काल समाज की बैठक मे शाहबाद से सभासद एवं पत्रकार शराफत हुसैन हसानी हुए शामिल: बिरादरी को उपनाम दिलाने की मांग पर हुई चर्चा


शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद
दिल्ली के सुंदर नगरी में आयोजित एक वैवाहिक समारोह के अवसर पर नक्काल समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस दौरान जहाँ एक ओर सामाजिक मेल-मिलाप देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बिरादरी की एकजुटता और समाज के लिए अधिकारिक उपनाम (Surname) प्राप्त करने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
​बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार प्रतिनिधियों ने कहा कि बिरादरी की पहचान और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए नक्काल समाज को उपनाम दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर चल रहे इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे और समाज को उसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान (उपनाम) मिल सकेगी।
​इस दौरान समाज के वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बिरादरी के सर्वांगीण विकास और सामाजिक प्रगति के लिए आपसी एकता और भाईचारा अत्यंत आवश्यक है। सभी सदस्यों ने एक स्वर में बिरादरी के सामाजिक हितों के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जमीर अहमद, ग्राम प्रधान माजिद अहमद, असलम सकलैनी, इसरार अहमद, शावेज अहमद, सभासद एवं पत्रकार शराफत हुसैन, मुजम्मिल अहमद, सलीम अख्तर तथा डॉक्टर तसलीम हस्सानी सहित समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और युवा मौजूद रहे।
📲Get App