🔥 TRENDING Cyclone Threat: Andhra Pradesh Braces... Tamil Nadu hikes minimum auto‑rickshaw... CBCID Files Charge Sheet in Palani Mut... Sonia Gandhi warns her upcoming book w... Centre forms high-level team to probe... West Bengal Unveils New Industrial Pol...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिरोही निवासी 50 वर्ष चंद्रपाल कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करते हैं सोमवार श्याम वे अपनी स्कूटी लेकर खादी कार का कचौरी खा रहे थे

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 28 Oct 2026, 10:20 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चंद्रपाल चांदपोल स्थिर चिक्की वालों के रास्ते में अपनी सीटके यहां रहता है

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान.... जयपुर नाहरगढ़
जयपुर में दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की लूट, कचौरी खाते रह गए व्यापारी!

जयपुर। राजधानी जयपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नाहरगढ़ थाना इलाके में सोमवार शाम करीब 4 बजे दिनदहाड़े 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दो बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सिरोही निवासी 50 वर्षीय चंपालाल कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार शाम वह अपनी स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाश स्कूटी के पायदान पर रखा 20 लाख रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गए।

पीड़ित चंपालाल चांदपोल स्थित टिक्की वालों के रास्ते में अपने सेठ के यहां रहते हैं। घटना के बाद पीड़ित ने नाहरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सवाल यह है कि राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ में कब आएंगे?

संवाददाता: जाकिर खान
📲Get App