🔥 TRENDING बजरंग दल कलवा ने नशा मुक्ति अभियान सफल... கை, கால் நன்றாக இருக்கிறது ஏதேனும் ஆனா... Abhishek Sharma Credits Vaibhav Soorya... Udaya TV Announces Telecast Schedule f... Ajith vs Prabhas: 'Daredevil' and 'Spi... Actor Vishal Undergoes Physiotherapy A...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ताले में कैद सवा करोड़ की मॉड्यूलर ओटी, मरीज परेशान

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 28 Oct 2026, 11:10 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। जिला अस्पताल में करीब 1.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) अब तक चालू नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी थी, वहीं कलेक्टर ने भी निरीक्षण के दौरान ओटी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
ओटी के चालू नहीं होने को लेकर अस्पताल प्रबंधन और निर्माण कंपनी के बीच काम पूरा होने के संबंध में अलग-अलग दावे सामने आए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन लाइन सहित कुछ जरूरी काम पूरे नहीं हुए हैं, जबकि कंपनी के सुपरवाइजर का दावा है कि काम पूरा हो चुका है, लेकिन हैंडओवर नहीं लिया जा रहा।
कांग्रेस नेता रीतेश जैन आजाद ने कहा कि ओटी चालू कराने के लिए पहले भी ज्ञापन दिया गया था। यदि जल्द व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो दोबारा ज्ञापन देकर आंदोलन किया जाएगा। मॉड्यूलर ओटी शुरू होने से अस्पताल में मरीजों को बेहतर ऑपरेशन सुविधाएं मिल सकेंगी।
📲Get App