🔥 ट्रेंडिंग અંકલેશ્વર: ‘જાણુ’ નામના પોમેરેનિયન સ્વ... தமிழ் மாநில முஸ்லிம் லீக் મહિસાગર જિલ્લા પોલીસ વડા ના અઘ્યક્ષપદે... मध्य प्रदेश के गवर्नर ने स्कूल-आधारित... कांग्रेस ने राहुल गांधी के इंदौर कार्य... एमपी उच्च न्यायालय ने राज्य से एनसीटीई...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुबक्स जाटव ने भरा नामांकन कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 16 सित. 2026, 08:34 PM 👁 13
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्स जाटव ने भरा नामांकन
कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा,निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें

रामगढ़ नगर पालिका चुनाव में पार्षदों के परिणाम घोषित होने के बाद अब चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद गुरबक्स जाटव ने चेयरमैन पद के लिए रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर ने दावा किया कि कांग्रेस नगर पालिका में बोर्ड बनाएगी और गुरबक्स जाटव को चेयरमैन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्दलीय पार्षदों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि 35 वार्डों वाली रामगढ़ नगर पालिका में भाजपा ने 13, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में चेयरमैन चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर अब निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर टिकी है।
📲Get App