🔥 TRENDING Madhya Pradesh tops Punjab in farm fir... Punjab CM Mann’s OSD Rajbir Singh Ghum... Assam Cabinet Praises PM Modi’s 25 Yea... BJP Wins Nagaon Lok Sabha Seat in Assa... Union Minister Sarbananda Sonowal Flag... Bengaluru to See Warm Afternoons, Rain...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

पंचायत आम चुनाव के लिए आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण *नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संचालन की दी जानकारी, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखा अधिकारियों का ज्ञान*

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 10 Oct 2026, 09:44 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायत आम चुनाव के लिए आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण

पंचायत आम चुनाव के लिए आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण

*नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संचालन की दी जानकारी, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखा अधिकारियों का ज्ञान*

दौसा, 9 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) ने अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के तकनीकी एवं व्यावहारिक संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना, निर्धारित प्रक्रियाओं और चुनाव संबंधी दायित्वों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया।

डीएलएमटी मुकेश चतुर्वेदी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की निर्धारित समय-सीमा, आवश्यक प्रारूपों, शपथ पत्रों तथा अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की विधिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करने से संबंधित नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। डीएलएमटी गिर्राज गुप्ता ने मतदान दिवस पर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के दायित्वों, वास्तविक मतदान से पूर्व अनिवार्य मॉक पोल तथा पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान डायरी, मतपत्र लेखा, निर्धारित प्रपत्रों तथा प्रपत्रों को लिफाफों में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी समझाई।

इसी क्रम में डीएलएमटी सियाराम ने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं बैलेट यूनिट (बीयू) के संयोजन, सीलिंग और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। साथ ही, ईवीएम संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी त्रुटियों एवं उनके समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया।

*नियमों की अक्षरशः पालना और समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश*
प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से संपादित करने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने योग्य बिंदुओं और अपने अनुभवों को भी अधिकारियों के साथ साझा किया।

*निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे*
प्रशिक्षण के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सभी आरओ एवं एआरओ के ज्ञान का आकलन करने के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए। शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी राजीव व्यास, मदन लाल शर्मा एवं राजेश मीणा ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।
📲Get App