National
रात के करीब 3 बजे, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में होते हैं, तब अर्जुन भवन, पूर्णिया में एक गरीब मां अपने घायल बेटे के इलाज की गुहार लेकर पहुंच
रात के करीब 3 बजे, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में होते हैं, तब अर्जुन भवन, पूर्णिया में एक गरीब मां अपने घायल बेटे के इलाज की गुहार लेकर पहुंची। डगरूआ थाना क्षेत्र के चतरा रामपुर, वा
रात के करीब 3 बजे, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में होते हैं, तब अर्जुन भवन, पूर्णिया में एक गरीब मां अपने घायल बेटे के इलाज की गुहार लेकर पहुंची। डगरूआ थाना क्षेत्र के चतरा रामपुर, वार्ड संख्या 04 निवासी श्याम कुमार राय (32 वर्ष) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनका बायां हाथ काटना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। देर रात अपने सभी कार्यक्रमों से लौटने के बाद जब परिजनों की पीड़ा सुनी, तो मां की आंखों से छलकते आंसू ने मन को व्यथित कर दिया। तत्काल अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की और अस्पताल संचालक से बात कर इलाज के बिल में राहत दिलाने का प्रयास करने तथा आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मेरे लिए जनसेवा का कोई समय तय नहीं है—रात हो या दिन, किसी जरूरतमंद की पुकार ही मेरी प्राथमिकता है। एक मां के आंसू पोंछना, किसी परिवार को संकट में सहारा देना और दुख में साथ खड़ा होना ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है।