🔥 TRENDING ડુંગરાગોડ ગામ માં રોડ પર ખાડા પડ્યા છે... અમરેલીમાં રામામંડળ દર્શન દરમિયાન 22 વર... ಮುಖ್ಯ ಕಾರ್ಯನಿರ್ವಹಣಾಧಿಕಾರಿ ಜುಬೀನ್ ಮೊಹಪಾ... ધારી બગીચા પાસે હિટ એન્ડ રનમાં 65 વર્ષ... બાબરા હાઈવે પર બાઈક અકસ્માતમાં 23 વર્ષ... Naga Chaitanya Celebrates 40th Birthda...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

अकवान तूफान से प्रभावित किसानों को बीमा मुआवजा, हर जिले में डैशबोर्ड व व्हाट्सएप नंबर

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 24 Nov 2026, 12:01 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राँची में आयोजित बैठक में सभी प्रभावित किसानों को समय पर बीमा मुआवजा देने और निगरानी के लिए विशेष डैशबोर्ड व व्हाट्सएप नंबर जारी करने का निर्देश दिया।

'अकवान' तूफान से प्रभावित किसानों को मिलेगा समय पर बीमा मुआवजा: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए सख्त निर्देश, हर जिले में बनेगा निगरानी डैशबोर्ड
* फसल बीमा भुगतान और 'अकवान' तूफान से हुई क्षति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; किसी भी पात्र किसान को लाभ से वंचित न रखने का आदेश।
* क्षति के 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर सूचना देने की अपील; 48 घंटे के भीतर आकलन टीम भेजने और हर जिले में 5-5 व्हाट्सएप नंबर जारी करने का निर्देश।
राँची
झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में ‘अकवान’ तूफान से प्रभावित किसानों की फसल क्षति एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा मुआवजा भुगतान की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि विभाग के निदेशक, संयुक्त निदेशक, संबंधित पदाधिकारी, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, फसल बीमा योजना के नोडल पदाधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि तथा सभी जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी शामिल हुए।
किसी भी किसान को लाभ से वंचित न रखने के कड़े निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसी भी किसान को फसल बीमा के लाभ से वंचित नहीं रखा जाए। उन्होंने कहा कि बीमा मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक कागजी प्रक्रिया अथवा तकनीकी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा दिलाना विभाग एवं बीमा कंपनियों की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।
हर जिले में डैशबोर्ड और 5-5 व्हाट्सएप नंबर जारी करने का आदेश
किसानों के बीमा दावों और आवेदनों की प्रभावी निगरानी के लिए मंत्री ने कई ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं:
* विशेष निगरानी डैशबोर्ड: हर जिले में किसानों के बीमा दावों की निगरानी के लिए विशेष डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा, जिसका एक्सेस कृषि विभाग, कृषि निदेशालय, बैंकों एवं बीमा कंपनियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
* व्हाट्सएप के जरिए सीधा आवेदन: किसानों को प्रक्रिया में सहूलियत देने के लिए हर जिले में जिला कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित बीमा कंपनियों के माध्यम से 5-5 व्हाट्सएप नंबर जारी किए जाएंगे, जिन पर किसान फसल क्षति की सूचना व बीमा दावों से संबंधित आवेदन सीधे भेज सकेंगे।
72 घंटे में सूचना, 48 घंटे में आकलन टीम
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि स्थानीय आपदा अथवा फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान की स्थिति में फसल क्षति की सूचना नुकसान होने की तिथि से 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर संबंधित बीमा कंपनी द्वारा नुकसान के आकलन के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी।
बैठक में शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड सरकार की किसान हितैषी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्धारित अंशदान के अतिरिक्त किसानों के हिस्से के प्रीमियम का भुगतान भी राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य किसानों पर आर्थिक बोझ कम करना और अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ बीमा सुरक्षा प्रदान करना है।
संवाददाता :- आकाश भारती, Need24 News
सच्चाई की खबर, आपके इलाके की खबर
📲Get App