🔥 TRENDING Beed‑born Adish R. Vali Delivers Secon... पुणे: भोर व मुळशी तालुक्यात १८ प्रवासी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन... नवादा में 12 वर्षीय लापता बच्चे की सुर... Inaugural Sikkim Riders Meet 2026 Laun... Sikkim BJP ST Morcha Puts Forward Thre...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में 12 वर्षीय लापता बच्चे की सुरक्षित बरामदगी, परिवार में खुशी की लहर

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Nov 2026, 05:50 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के 12 वर्षीय बच्चे को तीन दिन बाद गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पाया गया, परिजनों ने राहत की सांस ली।

नवादा शहर के एक परिवार के 12 वर्षीय बच्चे को 17 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे घर से निकला, पर देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं मिला।

पिता संजीव कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर 18 नवंबर 2026 को कांड संख्या 1236/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच एसआई शैलेश कुमार को सौंपी गई।

तीन दिन बाद, 20 नवंबर 2026 को रात करीब 2 बजे गया रेलवे स्टेशन पर बच्चा सुरक्षित पाया गया। परिजनों ने तुरंत स्टेशन पहुँचकर बच्चे को घर ले आए।

बच्चे के घर लौटते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया और परिजनों ने राहत की सांस ली।
📲Get App