🔥 TRENDING भोर, पुणे येथे वरिष्ठ व निवड वेतनश्रेण... ನಾಡು, ನುಡಿ, ಜಲ ಹಾಗೂ ಗಡಿ ವಿಚಾರದಲ್ಲಿ ಎಲ್... सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: परिवहन विभाग ने... Beed‑born Adish R. Vali Delivers Secon... पुणे: भोर व मुळशी तालुक्यात १८ प्रवासी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में 'विकसित भारत चैलेंज ट्रैक' के तहत युवाओं ने मैन्युफैक्चरिंग एवं हरित विकास पर पावरपॉइंट प्रस्तुतियाँ दीं

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 21 Nov 2026, 05:45 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय कन्या महाविद्यालय, करौली में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने विनिर्माण एवं हरित ग्रोथ पर PPT के माध्यम से विचार प्रस्तुत किये और प्रथम स्थान कीर्ति शर्मा को मिला।

शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय, करौली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत करौली द्वारा 'विकसित भारत चैलेंज ट्रैक' के तहत पावरपॉइंट राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु उनके नवाचारी विचारों को मंच प्रदान करना था।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के युवाओं ने विनिर्माण एवं हरित ग्रोथ के विषय पर पावरपॉइंट के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतिभागियों ने भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रफीक अहमद, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करौली, उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति ही देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने की क्षमता रखती है। निर्णायक मंडल में सर्वेश कुमार गुप्ता, रामलखन मीना, बालकृष्ण गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा और डॉ. सुनील सुरेश चंद माली शामिल थे।

जूरी सदस्यों द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रेजेंटेशन का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करने के पश्चात शीर्ष पांच विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान कीर्ति शर्मा, द्वितीय प्रियांशु दीवान, तृतीय भवानी गुप्ता, चतुर्थ शुभ्रा को 'माय भारत' की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन माय भारत उपनिदेशक पंकज यादव के निर्देशन में किया गया।
📲Get App