🔥 ट्रेंडिंग अरुणाचल के कार्यकर्ता ने एंटी‑SUMP विर... ईसी ने छह राज्यों और यूटी में विशेष सं... पूर्व उप-जनरल मनोज कुमार ने स्पष्ट किय... एनसी विघटनवादी फिर से मिले, पार्टी नेत... एलजी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नेटव... जम्मू और कश्मीर ने रोजगार अर्थव्यवस्था...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नरौना चौराहे पर चला विशेष यातायात जागरूकता अभियान
रक्षा

नरौना चौराहे पर चला विशेष यातायात जागरूकता अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 31 अग. 2026, 07:24 AM 👁 96
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीट बेल्ट, हेलमेट, मोबाइल फोन, नो-पार्किंग समेत यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को किया जागरूक

कानपुर। सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion–RTC Scheme) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 30 अगस्त 2026 को नरौना चौराहा, कानपुर नगर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट व स्ट्रैप का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, ब्लैक फिल्म, नो-पार्किंग, तीन सवारी तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को पम्पलेट भी वितरित किए गए। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर
📲Get App