🔥 TRENDING ದೇವರಗುಡ್ಡದ ಹಿರಿಯ ಸಾಹಿತಿ ಭೀಮರಾಯ ಭಂಡಾರಿಗ... Ramayana Opens Stronger Than Adipurush... West Bengal CM Announces New Industria... Bihar Police Injure and Arrest Accused... Bihar NEET Special Stray Round 2026 Re... Bihar bans reels by teachers, students...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाम वापसी की आखरी तारीख आज भाजपा व कांग्रेश के 30 प्रत्याक्षी आमने सामने 16 अन्य निर्दलीय भी मैदान में

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 06 Nov 2026, 10:14 AM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर) | राजेन्द्र कुमार सेन
​नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 46 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सियासी पारा गरमा गया है।
​भाजपा और कांग्रेस के 30 प्रत्याशी आमने-सामने
दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने सभी 15 वार्डों में अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके चलते 30 प्रमुख उम्मीदवार सीधी पार्टी बाजी में आमने-सामने हैं। इनके अलावा कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूती से डटे हुए हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
​आज नाम वापसी की अंतिम तिथि, दोपहर बाद तस्वीर होगी साफ
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज दोपहर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनावी मैदान में बचे अंतिम प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
​नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होते ही नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों में चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद गांव-ढाणियों में जनसंपर्क और चुनावी प्रचार अभियान और तेज होगा।
📲Get App