🔥 ट्रेंडिंग ખાડિયા વિસ્તારમાં 80 વર્ષ જૂનું મકાન ધ... ઇડરના જુમસર ગામમાં વીજળી પડવાથી બે ગાય... સરપંચે કચરાવિસર્જન રોકી, નાડું ભરાવ્યુ... ନୀଳପଦା ଗ୍ରାମରେ ଗଣାଧକ୍ଷ ପୂଜା ଉତ୍ସବ ଆୟୋଜ... હિંમતનગર RTO સર્કલમાં વરસાદી પાણી ભરાવ... మాజీ డిప్యూటీ సీఎం అంజాద్ భాష, గారు సీ...
14 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*नगर परिषद जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण आम चुनाव-2026* *एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शान्तिपूर्ण ढंग से समपन्न

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 14 सित. 2026, 12:44 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नगर परिषद जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण आम चुनाव-2026*
*एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शान्तिपूर्ण ढंग से समपन्न हुई मतगणना*
*45 सदस्य जैसलमेर नगर परिषद में भाजपा के 25,*
*इण्डियन नेशनल काग्रेंस के 16 तथा 4 निर्दलीय प्रत्याशी हुए विजयी*
*25 सदस्य पोकरण नगर पालिका में भाजपा के 11,*
*इण्डियन नेशनल काग्रेस के 12 व 2 निर्दलीय प्रत्याशी हुए विजयी*
जैसलमेर, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जेसलमेर के 44 वार्डों तथा नगर पालिका पोकरण के 25 वार्डों के लिए मतगणना सोमवार को एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर मे शांन्तिपूर्ण ढंग से समपन्न हुई। जैसलमेर नगर परिषद में पूर्व में वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस की प्रत्याशी निविर्रोध निर्वाचित हो चुकी थी।
मतगणना के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर) अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ( एडीएम) परसाराम सैनी, विशेषाधिकारी चुनाव रोहित वर्मा के देखरेख में मतगणना प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ समपन्न हुई ।
रिटर्निग अधिकारी एसडीएम जैसलमेर वीरेन्द्र सिह एवं रिटर्निग अधिकारी एसडीएम पोकरण हीरसिंह चारण द्वारा वार्ड वार मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से समपन्न किया एवं समय-समय पर वार्डों के सदस्यों को प्राप्त मतों के साथ ही विजेता प्रत्याशी की उद्घोषणा की। उन्होनें निर्वाचित वार्ड सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया एवं उन्हें शपथ दिलाई।
*जैसलमेर नगर परिषद में ये रहे प्रत्याशी विजेता*
सोमवार को वार्ड सदस्यों की हुई मतगणन के दौरान जैसलमेर नगर परिषद के 44 वार्ड सदस्यों में से भाजपा के 25, इण्डिन नेशनल कांग्रेस के 15 तथा 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। जैसलमेर नगर परिषद में पूर्व में वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस की प्रत्याशी लखमा निविर्रोध निर्वाचित हो चुकी थी। वार्ड संख्या 1 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप सिंह, वार्ड संख्या 2 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रिडमल सिंह, वार्ड संख्या 3 में निर्दलीय प्रत्याशी संजू, वार्ड संख्या 4 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह राड, वार्ड संख्या 5 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरूण कुमार में, वार्ड संख्या 6 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला, वार्ड संख्या 7 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देरावर राम, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 9 में भारतीय जनता पार्टी कीे प्रत्याशी सुमन कुमारी एवं वार्ड संख्या 10 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी रजी विजयी रही।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय प्रत्याशी कमल किशोर, वार्ड संख्या 12 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मंजू, वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका, वार्ड संख्या 14 में निर्दलय प्रत्याशी गणपत लाल भार्गव, वार्ड संख्या 15 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी साहिल महेचा, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन, वार्ड संख्या 17 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव शंकर, वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक प्रजापत, वार्ड संख्या 19 में भारतीय जनता पार्टी कीे प्रत्याशी भूमिका एवं वार्ड संख्या 20 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह विजयी रही।
वही वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता, वार्ड संख्या 22 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता, वार्ड संख्या 24 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डूगरा राम, वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा देवी, वार्ड संख्या 26 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हनुमान सिंह, वार्ड संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नर सिंह, वार्ड संख्या 28 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार पाल, वार्ड संख्या 29 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी आनन्द कुमार एवं वार्ड संख्या 30 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्गेश विजयी रही।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी टीकम चंद, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश नागौरी, वार्ड संख्या 34 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शुभम, वार्ड संख्या 35 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुशीला, वार्ड संख्या 36 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी साजिद खान, वार्ड संख्या 37 में निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला, वार्ड संख्या 38 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी हसना राम, वार्ड संख्या 39 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस कीे प्रत्याशी सुनीता धारू, वार्ड संख्या 40 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दिव्या, वार्ड संख्या 41 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मगाराम सैन, वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित कुमार, वार्ड संख्या 43 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी करूणा, वार्ड संख्या 44 में इण्यिन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतीक्षा एवं वार्ड संख्या 45 में इण्यिन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मेघराज सिंह विजयी रही।
*पोकरण नगरपालिका में ये रहे प्रत्याशी विजेता*
सोमवार को वार्ड सदस्यों की हुई मतगणन के दौरान पोकरण नगरपालिका के 25 वार्ड सदस्यों में से भाजपा के 11, इण्डिन नेशनल कांग्रेस के 12 तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड संख्या 1 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी हेमलता, वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जेठाराम, वार्ड संख्या 3 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा, वार्ड संख्या 4 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्द, वार्ड संख्या 5 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा माली, वार्ड संख्या 6 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी तक्षीमा, वार्ड संख्या 7 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विमला, वार्ड संख्या 9 में निर्दलीय प्रत्याशी भंवरलाल एवं वार्ड संख्या 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हुकमी चंद विजयी रहे।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मधुबाला, वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शोभा, वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार, वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय प्रत्याशी वल्लभ शर्मा , वार्ड संख्या 15 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी खुशबु, वार्ड संख्या 17 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी छोटेश्वरी, वार्ड संख्या 18 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी लालो देवी, वार्ड संख्या 19 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश एवं वार्ड संख्या 20 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी लक्ष्मणराम विजयी रहे।
वही वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कमला कुमारी, वार्ड संख्या 22 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी संवाई सिंह, वार्ड संख्या 23 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मनीता, वार्ड संख्या 24 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा एवं वार्ड संख्या 25 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी राधा देवी विजयी रही।
*जताया आभार*
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मतगणना कार्य शान्तिपूर्ण ढंग से समपन्न होने पर मतगणना कार्य में लगे पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों, कार्मिकों के साथ ही पुलिस कर्मियों, राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार जताया।
📲Get App