झांसी में 69 किलो सोने के जेवर और 15 लाख की चोरी का खुलासा
झांसी में 69 किलो सोने के जेवर और 15 लाख की चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र से एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी का चौंकाने वाला कबूलनामा "यूपी में वारदात नहीं करते, यहां की पुलिस से लगता है डर" । मऊरानीपुर बस स्टैंड पर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा करते हुए झांसी पुलिस ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की 8 टीमों ने करीब 2000 किलोमीटर तक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची। जिसमें आरोपी के कब्जे से 1.40 लख रुपए नगद और दो मोबाइल बरामद किए गए, जबकि करीब 17.06 लाख रूपए बैंक खातों में फ्रिज कराए गए।