Local
नागौर में पटाखों के धमाके के बाद पादूकलां पुलिस अलर्ट, रियांबड़ी में दुकानों का निरीक्षण
अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

रियांबड़ी। नागौर में पटाखों के धमाके की घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी के तहत पादूकलां पुलिस ने रियांबड़ी नगर पालिका क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।
थानाधिकारी देवीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पटाखों की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में अग्निशमन यंत्र नहीं पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने दुकानदारों को पटाखों के भंडारण और बिक्री के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी संभावित हादसे से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत दी।