🔥 TRENDING Student Stabbed to Death in Jabalpur o... Ujjain farmer's Gir cow tops state dai... Rajasthan's Dausa District Holds Third... दिवा लावा आंदोलन: निप्पॉन डेंड्रो प्रक... चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष संनी उरांव... 🙏मंगल पर्व दीपावली: गाय, वासरू आणि कृ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: श्रवण गंगा सेवा समिति एवं भाजपा कार्यालय का भव्य शुभारंभ, दीपावली स्नेह-मिलन में उमड़े कार्यकर्ता

✍️ Reporter: Harshit 🗓 05 Nov 2026, 09:58 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में एटा मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप श्रवण गंगा सेवा समिति एवं भाजपा कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दीपावली एवं स्नेह-मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र व्यवस्थापकों, सह-केंद्र व्यवस्थापकों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में समिति सचिव सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' ने पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप श्रवण गंगा सेवा समिति एवं भाजपा कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस पावन अवसर पर समिति के तत्वावधान में दीपावली एवं स्नेह-मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में केंद्र व्यवस्थापकों, सह-केंद्र व्यवस्थापकों और स्वयंसेवकों की उपस्थिति के साथ हुई, जहां सभी ने मिलकर दीपोत्सव की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं।
समारोह के दौरान समिति के मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से समिति प्रभारी गपेन्द्र जादौन के साथ ही प्रताप सिंह, सत्यकाम सिंह, निखिल प्रताप, मुनेंद्र प्रताप सिंह, अमित प्रताप बंटू ठाकुर, अंकित जादौन, विनोद यादव, विपिन यादव, अरुण यादव, गोपाल सहित क्षेत्र के तमाम स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द के साथ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति हमेशा सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करती रहेगी।
सिकंदरा राऊ अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट।
📲Get App