🔥 TRENDING પ્રાંતિજ નજીક લીમલા તળાવમાંથી કાર ફાઇન... Delhi professional works remotely from... AIFF bans player registrations for I-L... NSCN (IM) Appoints New Secretary for C... Nagaland Assembly Approves Bill to For... Nagaland Reintroduces FNTA Bill After...
04 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

Mosam

✍️ Reporter: Dinesh singh 🗓 02 Sep 2026, 07:14 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨प्रेमनगर बरसाती नाले में बही क्रेटा कार, एक युवती घायल युवक समेत 2 की मौ*त

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम मौके पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। रातभर चले सर्च अभियान के दौरान SDRF जवानों ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया।
वहीं तलाशी अभियान के दौरान कार सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान तथा एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

तेज बारिश, बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी रात लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।
📲Get App