🔥 TRENDING बलरामपुर में टूटा सड़क मार्ग, बारिश मे... कुमार कुंदन ने सपा छोड़ कर जदयू का दाम... बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बेल्ट्रॉन... રાજકોટના કુવાડવા રોડ પર ઓવરલોડ ટ્રક એક... સાબરકાંઠા જિલ્લા સ્પેશિયલ ઓપરેશન ગ્રુપ... मोहना नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड 04 मे...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल-फ्री सफर की राह साफ, बारापुला फेज-3 दिल्ली को समर्पित

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 29 Sep 2026, 06:30 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बारापुला फेज-3 शुरू, दिल्ली के ट्रैफिक को मिलेगी नई रफ्तार; मेहरौली जिला संगठन भी रहा मौजूद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सड़क ढांचे और यातायात व्यवस्था को आज बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में ₹1,941 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें लंबे समय से लंबित बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 भी शामिल है, जिसे अब दिल्लीवासियों के लिए समर्पित कर दिया गया है।
बारापुला फेज-3 के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां होते हुए एम्स और दक्षिण दिल्ली की ओर सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी बेहतर होगी। लगभग 9 किलोमीटर के मौजूदा बारापुला नेटवर्क से जुड़ने वाला यह कॉरिडोर पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन को सुगम बनाने तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, श्री कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह एवं श्री रविंदर सिंह नेगी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मेहरौली जिले की भी रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में मेहरौली जिले के जिला अध्यक्ष श्री रविंदर सोलंकी तथा जिला महासचिव श्री हितेंदर बबली शर्मा भी अपने पूरे मेहरौली जिला संगठन के साथ उपस्थित रहे। मेहरौली जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में संगठन की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया।
बारापुला फेज-3 के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली में यातायात सुधार से जुड़ी अन्य परियोजनाओं को भी गति मिली है। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत करना और प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम करना है।
📲Get App