🔥 TRENDING Vasundhara Lake Early Warning System I... Actor Vikrant Massey to Launch Real‑Li... Uttarakhand to launch new spiritual, c... Forest Dept. Deploys 20 Cameras After... Tragic Well Incident: Mother and 1.5‑Y... મુંબઈની ૧૨૨ વર્ષ જૂની ક્યાની એન્ડ કંપન...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बेल्ट्रॉन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 15 करोड़ रुपये

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Sep 2026, 07:56 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता और राहत कार्यों में सहयोग के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। बेल्ट्रॉन की ओर से 15 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोकसेवक आवास में सौंपा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बेल्ट्रॉन की ओर से किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा और कठिन परिस्थितियों में सरकार के साथ संस्थानों एवं संगठनों का सहयोग प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त यह राशि बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा आपदा के समय राहत कार्यों में उपयोगी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। बेल्ट्रॉन द्वारा दिए गए इस आर्थिक सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं सहायता कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से उपलब्ध राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में बेल्ट्रॉन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान सामाजिक जिम्मेदारी और आपदा के समय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
📲Get App