Defence
माधौगढ़ कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ
Watch on:
▶️ YouTube
पारिवारिक विवादों के समाधान में निभाएगा अहम भूमिका, काउंसलिंग के जरिए सुलझाए जाएंगे मतभेद
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद जालौन के सर्किल माधौगढ़ अंतर्गत कोतवाली माधौगढ़ में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में केंद्र का उद्घाटन किया गया। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के मामलों में संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति एवं संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। केंद्र का उद्देश्य परिवारों में उत्पन्न विवादों को उचित परामर्श के माध्यम से सुलझाते हुए पारिवारिक सौहार्द एवं आपसी विश्वास को बढ़ावा देना है। पुलिस अधीक्षक ने केंद्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र पारिवारिक मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।