🔥 TRENDING Uttarakhand promotes Rudraksh farming... MEA dismisses claims that leaders fell... Delhi Bus Drivers Strike Over Inabilit... Pitbull attacks infant in Haryana, chi... 6-Month-Old Baby Critical After Pit Bu... Punjab & Haryana High Court overturns...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

मोतीझील कार्यक्रम को लेकर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Sep 2026, 06:38 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूफटॉप ड्यूटी, घुड़सवार पुलिस, फायर टेंडर व जल पुलिस तैनात, पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। दिनांक 17 सितंबर 2026 को मोतीझील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूफटॉप ड्यूटी, घुड़सवार पुलिस, फायर टेंडर एवं जल पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही DFMD, HHMD एवं एंटी-सबोटाज चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा जांच की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
📲Get App