🔥 ट्रेंडिंग दीपावली से पहले वृद्धाश्रम में सजा दीप... 306 Newly appointed medical officer s... રાજ્યમંત્રી કૌશિકભાઈ વેકરીયાએ અમરેલીમા... मेराल में डीटीओ गोपी उरांव और थाने प्र... दिल्ली आग: बीजेपी सांसद का दावा, 20-25... न्यूज़ीलैंड ने हेनरी को चुना, कॉवन को...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मेहंदी लेने के लिए भी लगी लंबी कतारें

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मेहंदी लेने के लिए भी लगी लंबी कतारें

✍️ रिपोर्टर: BABU LAL FAGERIA 🗓 14 सित. 2026, 07:18 AM 👁 140
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर मोती डूंगरी में गणेश जी के दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान गणेश के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। भक्तों में भगवान गणेश के प्रति विशेष उत्साह और आस्था नजर आई। दर्शन के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक युवतियां मेहंदी लेने के लिए भी कतारों में खड़े नजर आये। मेहंदी लेने के लिए लगी लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। गणेश जी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
📲Get App