🔥 TRENDING ઝઘડિયા GIDCમાં કોન્ટ્રાક્ટ માફિયાની ફર... ભોલાવ ગામમાં ફૈઝ ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટ અને ફ... ઉપલેષમાં ભાયાવદરમાં 60 વર્ષીય પુરુષે 2... The Tribune logs surge in 'house to ho... The Tribune notes surge in searches fo... Surge in Searches for 'tb_amr_ncds' Hi...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मेहंदी लेने के लिए भी लगी लंबी कतारें

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 14 Sep 2026, 07:18 AM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर मोती डूंगरी में गणेश जी के दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान गणेश के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। भक्तों में भगवान गणेश के प्रति विशेष उत्साह और आस्था नजर आई। दर्शन के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक युवतियां मेहंदी लेने के लिए भी कतारों में खड़े नजर आये। मेहंदी लेने के लिए लगी लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। गणेश जी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
📲Get App