🔥 TRENDING ਇੱਟਾਂ ਵਾਲੇ ਭੱਠੇਆ ਨੂੰ ਆ ਰਹਿਆ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕ... मुड़खुड़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन‑1... Abhishek Banerjee Named in FIR Over Ka... Abhishek Banerjee’s Birthday Sparks BJ... Bihar STET 2026 Exam Date Rescheduled;... Bihar TE 2026 Postponed to Nov 22; Adm...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मन के अंधकार को ज्ञान रूपी रोशनी मिटाती है

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 08 Nov 2026, 04:47 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मन के अंधकार को ज्ञान रूपी रोशनी मिटाती है*

खैरथल हीरालाल भूरानी

मन के अंधकार को ज्ञान रूपी रोशनी मिटाती है उक्त उद्गार स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन पर संयोजक सोमनाथ निरंकारी ने दीपावली के पर्व पर आयोजित सत्संग में अपार श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे आज का मनुष्य भौतिक आकर्षणों के बीच अंधकारमय जीवन व्यतीत कर रहा है वह अपने जीवन की वास्तविकता से दूर होता जा रहा है। सतगुरु ब्रह्मज्ञान प्रदान कर आत्मा का नाता परमात्मा से जोड़कर मानव के जीवन में रोशनी प्रदान कर रहे हैं।
सतगुरु ब्रह्मज्ञान देकर मानव के जीवन में जागृति प्रदान कर रहे हैं। और जो भी इंसान समय के सतगुरु की शरण में रहकर इस ब्रह्म ज्ञान को अपने जीवन में अपनाते हैं उनका जीवन प्रेम, शांति, नम्रता भाईचारे से जगमगा उठता है।
📲Get App