🔥 TRENDING બનાસ મેડિકલ સેવા કેમ્પ બનાસ મેડિકલ સેવા કેમ્પ Assam, Nagaland MLAs Plan Joint Bamboo... 36 Manipur Athletes to Represent India... Manipur Government Launches Dignified... Manipur Beats Tripura 3-2, Advance to...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खेल के जरिए बच्चों को शिक्षा, साथ में पोषण और स्वच्छता की सीख

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 19 Sep 2026, 05:08 PM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खेल के जरिए बच्चों को शिक्षा, साथ में पोषण और स्वच्छता की सीख

अरवल। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन दिनों बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की पहल चल रही है। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को चित्र, रंग, गीत और अलग-अलग खेलों के माध्यम से अक्षर, अंक, रंग और आकार की पहचान कराई जा रही है। खेल आधारित गतिविधियों के कारण बच्चे रुचि के साथ सीख रहे हैं और उनके व्यवहारिक ज्ञान को भी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। सेविकाओं द्वारा बच्चों को साफ-सफाई रखने, अच्छी आदतें अपनाने और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का मानना है कि बचपन में सीखने और सही पोषण की मजबूत नींव बच्चों के समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा और पोषण से जुड़ी गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

इन गतिविधियों से आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहे हैं।
📲Get App