🔥 ट्रेंडिंग बारिश में 15% कमी के बावजूद खरीफ क्षेत... उप प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पा... बीजेपी नेता नितिन नबिन ने 2027 उत्तर प... अमृतसर नगर निगम ने 10 साल पुराना 400 क... अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क... बिहार पीएससी ने टीआरई‑4.0 के तहत 32,38...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कमिश्नर ने जनसुनवाई में लोगो की सुनी समस्याएं एवं शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 22 सित. 2026, 04:54 PM 👁 11
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कमिश्नर ने जनसुनवाई में लोगो की सुनी समस्याएं एवं शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश नगर परिषद मानपुर के रोजगार सहायको को वेतन का भुगतान करने के दिए निर्देश नौरोजाबाद में शासकीय भूमि में किये गए अतिक्रमण को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जनसुनवाई में उमरिया जिले के नगर पारिषद मानपुर के रोजगार सहायक श्री रामकुमार केवट, श्री त्रियुगी नाथ पटेल एवं मनोज कुमार त्रिपाठी ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि नवगठित नगरपारिषद में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है हम लोगो को नगर परिषद मानपुर द्वारा 13 महीने से वेतन का भुगतान किया गया है हम लोगो को नगर परिषद से नियमित रूप से मिलता रहा है लेकिन मई 2026 से वेतन नही मिल रहा है। रोजगार सहायकों का कहना था कि कई त्यौहार निकल गए लेकिन वेतन नही मिला है जिससे हमारा परिवार आर्थिक तंगी से परेशान है। रोजगार सहायको का कहना था कि उन्हें 5 महीने का रूका हुआ वेतन दिलाया जाए। रोजगार सहायको की शिकायत पर कमिश्नर ने कलेक्टर उमरिया एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा रोजगार सहायको के लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश अधिकारियो को दिए जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम सस्त्रा के शिवशंकर मिश्रा ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील के ग्राम सस्त्रा की शासकीय भूमि पर भू-माफियाओ द्वारा अवैध व्यावसायिक भवन का निर्माण किया गया है, वर्तमान में अवैध भूमि पर की गई कब्जे की कीमत लगभग 2 करोड रूपये है। पूर्व में हल्के में पदस्थ पटवारी द्वारा भू-माफिया के साथ मिलकर शासकीय भूमि पर आवासो का निर्माण किया गया गया है। उनका कहना था कि राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई भी कार्यवाही नही की गई है। ग्रामीण शिवशंकर का कहना था कि ग्राम सस्त्रा में बेष कीमती भूमि पर भू-माफियाओ द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए निर्माण कार्याें को अतिक्रमणमुक्त किया जाएं। कमिश्नर ने ग्रामीण षिवषंकर मिश्रा की षिकायत का अतिगंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली से शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई तथा षिकायत की जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम पंचायत लेदरा के ग्रामीण श्री सूर्यदीन सिंह परस्ते ने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया है कि ग्राम पंचायत लेदरा के राजस्व ग्राम डोंगरी टोला में 15 अगस्त को ग्राम सभा नही आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव पिछले कई ग्राम सभाएं अनियमित रूप से की है जिसका परिणाम ग्रामीणो पर बुरा पड़ रहा है। उन्हांेने बताया कि ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत सचिव से 15 अगस्त को ग्राम सभा करने की बात कहीं थी किन्तु ग्राम पंचायत के सचिव ने ग्रामीणो की बात टाल दी। उप सरपंच से भी ग्रामीणो से 15 अगस्त को ग्राम सभा करने के लिए कहा था लेकिन उप सरपंच ने भी टाल थी। ग्रामीण सूर्यदीन सिंह परस्ते का कहना था कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए ग्राम सभा के निर्णय अति आवश्यक है। ग्रामीणो ने कमिश्नर ने मांग की कि ग्राम पंचायत लेदरा में निर्धारित तिथियों में ग्राम सभाओ का आयोजन कराया जाए। ग्रामीणो की षिकायत पर कमिश्नर नेे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में कमिश्नर ने अन्य आवेदनो पर भी सुनवाई की। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, उपायुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, उप संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राकेश खरे, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, उपायुक्त सहकारिता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें
📲Get App