🔥 ट्रेंडिंग Need24 थालड़का में खाद्य सुरक्षा दल ने 8 प्रत... ਸਲਾਨਾ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲਾ ਬਾਬਾ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ (ਨ)... पंचायत चुनाव संपन्न हुए ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣಕ್ಕೆ ಅಗೌರವ:... *जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष में विद्य...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की अध्यक्षता जिला खनिज

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 03 नव. 2026, 03:52 PM 👁 49
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की अध्यक्षता जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई।

कलेक्टर ने कहा कि खदान की सीमा से 15 किलोमीटर की दूरी तक की पंचायतों को परोक्ष रूप से प्रभावित तथा 25 किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र को अपरोक्ष रूप से प्रभावित माना जाएगा। परोक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में 70 प्रतिशत तथा अपरोक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में 30 प्रतिशत राशि व्यय की जा सकेगी। इसके साथ ही 10 प्रतिशत राशि आपदा की परिस्थितियों के लिए आरक्षित रखी जाएगी तथा एजेंसियों को भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकास के लिए पांच वर्ष का प्लान तैयार किया जाएगा। डीएमएफ के कार्यों का ऑडिट कैग के माध्यम से कराया जाएगा। उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में आवास, कृषि, वानिकी तथा पशुपालन से संबंधित विषयों को भी जोड़ा गया है। नीति आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विभाग का बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है।

न्यास समिति की बैठक में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंपों की राइजर पाइप बढ़ाने, छात्रावास एवं आश्रमों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्कूलों एवं छात्रावासों के जीर्ण-शीर्ण शौचालयों की मरम्मत, नए मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाने, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहें।

#शहडोल #shahdol
📲Get App